यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा के लिए बोया बीज, फसल काट ले गई सपा, अपने वोट बैंक से पलट दिया खेल; अलग दिखे समीकरण
आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सीट से सपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत की कहानी राजनीतिक दलों के समीकरणों से आगे वोट बैंक तैयार करने की रणनीति तक पहुंचती है। 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद मिली जीत डॉ. आकाश अग्रवाल की उनके खुद के बनाए वोट बैंक के दम पर थी। सूत्रों के अनुसार, बीते दो साल से डॉ. आकाश अग्रवाल भाजपा के संपर्क में थे। इस दौरान शिक्षकों के बीच अपनी पैठ बनाते रहे। इसमें भाजपा के नेताओं से भी उन्हें सहयोग मिलता रहा लेकिन आखिरी समय में भाजपा ने हरिकिशोर तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
#CityStates #Election #Agra #UttarPradesh #MlcElections #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 04:43 IST
यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा के लिए बोया बीज, फसल काट ले गई सपा, अपने वोट बैंक से पलट दिया खेल; अलग दिखे समीकरण #CityStates #Election #Agra #UttarPradesh #MlcElections #VaranasiLiveNews
