कंपाउंडर की मौत का मामला: ' पुलिस ने ली बेटे की जान', बिलख पड़ा बुजुर्ग पिता; दो मासूम बेटियां हो गईं अनाथ
मेरे बेटे की पुलिसकर्मियों ने जान ले ली है। नवरात्र में उसकी दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। अब वो किसे पापा-पापा कहकर बुलाएंगी। पुलिस नहीं आती तो जान नहीं जाती। अब पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है। जांच एसीपी को दी गई है। बावजूद इसके दो दरोगा आए थे। वह बयान लेकर चले गए। तहरीर की रिसीविंग तक नहीं दी। आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाया जा रहा है। परिवार न्याय चाहता है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। यह कहते हुए रावली निवासी चंदन सिंह रो पड़ते हैं। वह कंपाउंडर बेटे ललित की मौत से दुखी हैं। रावली निवासी चंदन सिंह आवास विकास में कार्यरत थे। बाद में नौकरी छोड़ दी। ठेकेदारी शुरू कर दी। 74 साल की उम्र हो गई है। वह बताते हैं कि वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। इससे ही खर्च चलता है। ललित बड़ा बेटा था। उसकी शादी वर्ष 2016 में कुसुमा से हुई थी। दो बेटियां आठ साल की वंशिका और 1.5 माह की भाग्यश्री हैं। बताया कि बड़ी पोती बार-बार पिता को देख रही है। उन्हें तलाश रही है। उसे समझाकर चुप कर देते हैं। पुत्रवधू के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह उस घड़ी को याद कर रही है जब पुलिसकर्मी आए थे। करवाचौथ से पहले उसका सुहाग छिन गया। अब कोई सहारा भी नहीं है। शासन की तरफ से किसी तरह की मदद भी नहीं मिली है।
#CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Etah #UttarPradesh #AgraLalitDeathCase #RawliAgra #PoliceAllegations #CctvFootage #FatherSeeksJustice #RakabganjPolice #SuspendedConstables #Investigation #आगराललितमौतमामला #रावली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 08:28 IST
कंपाउंडर की मौत का मामला: ' पुलिस ने ली बेटे की जान', बिलख पड़ा बुजुर्ग पिता; दो मासूम बेटियां हो गईं अनाथ #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Etah #UttarPradesh #AgraLalitDeathCase #RawliAgra #PoliceAllegations #CctvFootage #FatherSeeksJustice #RakabganjPolice #SuspendedConstables #Investigation #आगराललितमौतमामला #रावली #VaranasiLiveNews
