Yamuna Nagar News: सीसीटीवी की मदद से पकड़ा चोरी का आरोपी, 16 हजार रुपये बरामद

प्रतापनगर। गांव गुलाबगढ़ में एक घर से नकदी चोरी कर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत पर जोर दिया।गांव गुलाबगढ़ सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन प्रधान विजय कुमार मिंटू ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। बीती रात करीब एक बजे चुहड़पुर कलां गांव का एक युवक देशराज के घर में घुस गया और नकदी चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच विजय कुमार मिंटू सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। ग्रामीणों ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने 16 हजार रुपये छिपाकर रखने की बात बताई। इसके बाद चोरी की नकदी बरामद कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।विजय कुमार मिंटू ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने और आरोपियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से गांवों के चौक-चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगवाने की अपील की, ताकि चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। ग्रामीण गोलू, अजय कुमार और देशराज ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से नशे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। संवाद-------

#AccusedInTheftCaseCaughtWithTheHelpOfCCTV;16 #000RupeesRecovered #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: सीसीटीवी की मदद से पकड़ा चोरी का आरोपी, 16 हजार रुपये बरामद #AccusedInTheftCaseCaughtWithTheHelpOfCCTV;16 #000RupeesRecovered #VaranasiLiveNews