West Bengal Re-Poll: '10 जन्म भी कम पड़ेंगे' अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला; फलता उपचुनाव को लेकर दी खुली चुनौती

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने फलता विधानसभा सीट पर हुए मतदान विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेता अमित मालवीय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस बंगला विरोधी गुजराती गैंग की बात की जा रही है, वह उनके डाइमंड हार्बर मॉडल को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। '10 जन्म भी कम पड़ेंगे…' खुली चुनौती अभिषेक बनर्जी ने बेहद तीखे शब्दों में कहा कि उनके राजनीतिक मॉडल को कमजोर करने के लिए 10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो विपक्ष फलता से चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली से लेकर राज्य तक कोई भी नेता मैदान में आए, टीएमसी तैयार है मुकाबले के लिए। Ten lifetimes won't be enough for your Bangla Birodhi Gujarati gang and their stooge Gyanesh Kumar to put even a dent in my DIAMOND HARBOUR MODEL. Bring everything you have got. I challenge the entire Union of India- Come to Falta. Send your strongest, send one of the… https://t.co/Db7yIsQXj7 — Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) May 2, 2026 इस पूरे विवाद की शुरुआत भाजपा नेता अमित मालवीय के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि डाइमंड हार्बर मॉडल ढह रहा है। इसके बाद चुनाव आयोग ने फाल्ता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया। 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 मई को मतगणना दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों समेत) पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से मतदान कराया जाएगा और मतों की गिनती 24 मई 2026 को होगी। आयोग ने यह निर्देश 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद जारी किए हैं। उस दिन बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर गंभीर चुनावी अपराध हुए थे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया गया था। आयोग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 4 मई को सिर्फ 293 विधानसभा सीटों पर होगी मतगणना आयोग के इस फैसले के बाद 4 मई को राज्य की 294 में से केवल 293 विधानसभा सीटों कीमतगणना होगी। पहली बार ऐसा होगा जब एक विधानसभा सीट को अलग रखकर बाकी राज्य के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक हलकों में इसे बेहद असाधारण और'नजीरविहीन' कदम माना जा रहा है। शुक्रवार को भी इन जगहों पर हुआ पुनर्मतदान इससे पहले, एक मई को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि दो मई यानी शनिवार को राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा की 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। इस कड़ी में इन 15 बूथों पर आज मतदान हुए, जिसमें शाम पांच बजे तक करीब90.61फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकिमगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 89.29% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 91.77% मतदान दर्ज किया गया।

#IndiaNews #National #AbhishekBanerjee #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Bengal Re-Poll: '10 जन्म भी कम पड़ेंगे' अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला; फलता उपचुनाव को लेकर दी खुली चुनौती #IndiaNews #National #AbhishekBanerjee #VaranasiLiveNews