12 साल, छह महीने और 22 दिन: 24 अप्रैल राघव के कुठाराघात से ढह गया केजरीवाल का किला? अब तक कितनों ने छोड़ी AAP

आज आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने का एलान किया। अभी सदस्यता ग्रहण करने की औपचारिकता बाकी है, लेकिन उनके एक्स पोस्ट और भाजपा मुख्यालय जाकर मिठाई खाने की तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर कुठाराघात हुआ है। दो तिहाई सांसदों के पाला बदलने के बाद पार्टी के अस्तित्व पर सवाल खड़े होने लगे हैं। राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच बीते साढ़े 12 वर्ष का इतिहास भी खंगाला जाने लगा है। अक्तूबर 2012 में पार्टी का गठन करने वाले केजरीवाल के कई पुराने साथी उन्हें छोड़कर जा चुके हैं। माना जा रहा है कि राघव की बगावत और उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल सरीखे सांसदों का पाला बदलना पार्टी के अवसान का आगाज है। राघव की बगावत के क्या कारण रहे इससे पहले किन नेताओं का मोहभंग हुआइस खबर में जानिए राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाए गए राघव दरअसल,आम आदमी पार्टी (आप) में हालिया दिनों में कुछ खटपट की खबरें सामने आई हैं। वजह रहे पार्टी की तरफ से राज्यसभा में उपनेता बनाए गए राघव चड्ढा। दरअसल, आप ने बीते हफ्ते राघव चड्ढा को न सिर्फ राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाने के लिए सचिवालय को चिट्ठी लिखी, बल्कि उनके बोलने के समय को भी कम करने की मांग की। इसी के साथ उनकी जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाने का एलान किया गया। राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी की कार्रवाई के बाद अपने बचाव में कुछ तर्क जरूर दिए हैं, लेकिन इस बीच उन पर भाजपा के करीब जाने के आरोप भी लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आप में राघव चड्ढा का भविष्य धुंधला है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह सवाल उठने लगे कि आखिर राघव चड्ढा का पार्टी में क्या भविष्य होगा। आने वाले समय में वे आप में अपनी पहचान प्रमुख नेता के तौर पर कायम रख पाएंगे या बीते 14 साल में जिस तरह एक के बाद एक आप के कई संस्थापक नेताओं को किनारे लगाया गया, वैसा ही कुछ राघव चड्ढा का भी होगा। ये भी पढ़ें:AAP vs Raghav Chadha: खामोशी, सीमित सक्रियता और बदले संकेत, केजरीवाल और राघव के बीच दूरी बढ़ने की पूरी कहानी

#IndiaNews #National #AamAadmiParty #Aap #RaghavChadha #AapRaghavChadhaTussle #RaghavChadhaControversy #ArvindKejriwal #PrashantBhushan #ShaziaIlmi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




12 साल, छह महीने और 22 दिन: 24 अप्रैल राघव के कुठाराघात से ढह गया केजरीवाल का किला? अब तक कितनों ने छोड़ी AAP #IndiaNews #National #AamAadmiParty #Aap #RaghavChadha #AapRaghavChadhaTussle #RaghavChadhaControversy #ArvindKejriwal #PrashantBhushan #ShaziaIlmi #VaranasiLiveNews