आज के दिन: भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए प्रभावी होगा, जयशंकर-रूबियो की मुंबई में मुलाकात

आज मंगलवार 20 अक्तूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी/दशमी तिथि है। आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) प्रभाव में आएगा। इसके अलावा मुंबई में विदेश मंत्री जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो के साथ बैठक करेंगे। शाम को विजयादशमी के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित विशेष दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं। 1. भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) विजयादशमी के अवसर पर औपचारिक रूप से लागू हो गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड द्वारा भारतीय निर्यात वस्तुओं को 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने और आगामी चार से पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर लगभग 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है।

#IndiaNews #National #AajKeDin #20October2026 #NewsHeadlines #BigEventsOfTheDay #20October2026NewsHeadlines #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 23:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज के दिन: भारत-न्यूजीलैंड के बीच एफटीए प्रभावी होगा, जयशंकर-रूबियो की मुंबई में मुलाकात #IndiaNews #National #AajKeDin #20October2026 #NewsHeadlines #BigEventsOfTheDay #20October2026NewsHeadlines #VaranasiLiveNews