Kangra News: बगौड़ा के तीखे मोड़ पर पलटा रेत से भरा ट्रक, बाल-बाल बची जान
नगरी (कांगड़ा)। पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी मुख्य मार्ग पर बगौड़ा के पास निर्माणाधीन तीखे मोड़ पर शुक्रवार रात रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक इसी मोड़ पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए रेत लेकर आया था, लेकिन खाली करते समय अचानक ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। निर्माण कार्य के कारण यह स्थान हादसों का अड्डा बनता जा रहा है। पिछले सप्ताह भी इसी मोड़ पर एक बस और कार की जोरदार टक्कर हुई थी। सड़क पर रेत बिखरने से शनिवार सुबह काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में लोक निर्माण विभाग ने क्रेन की मदद से हटवाया।उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अभय कोहली ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सड़क से रेत हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 19:19 IST
Kangra News: बगौड़ा के तीखे मोड़ पर पलटा रेत से भरा ट्रक, बाल-बाल बची जान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
