बड़ी सौगात : प्राइड ऑफ हिल्स से संवरेगा उत्तराखंड
-केंद्र की स्पेशल असिस्टेंस योजना के तहत मिलेंगे 3460 करोड़ -राज्य को 765 करोड़ रुपये का अनटाइड फंड भी मिलेगाअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। प्राइड ऑफ हिल्स के लिए उत्तराखंड को नए वित्तीय वर्ष में 4225 करोड़ रुपये की सौगात मिलेगी। इस बार केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना की गाइडलाइंस में यह प्रावधान जोड़ा है।सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है। इस बार गाइडलाइंस में प्राइड ऑफ हिल्स नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है। जिसके तहत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा। राज्य को 765 करोड़ रुपये की अप्रतिबंधित निधि (अनटाइड फंड्स) के रूप में भी मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
#AGrandGift:UttarakhandSetToFlourishWithThe'PrideOfTheHills' #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 20:37 IST
बड़ी सौगात : प्राइड ऑफ हिल्स से संवरेगा उत्तराखंड #AGrandGift:UttarakhandSetToFlourishWithThe'PrideOfTheHills' #VaranasiLiveNews
