Aligarh News: तीमारदार ने महिला डॉक्टर को मारा घूंसा, इमरजेंसी सेवा ठप
जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार की देर रात मरीज के इलाज में देरी को लेकर तीमारदार भड़क गए। एक तीमारदार ने महिला डॉक्टर अनन्या को घूंसा मार दिया, जिसे डॉक्टर का होंठ कट गया है। इमरजेंसी का गेट बंद करके इमरजेंसी सेवा बंद कर दी। मरीज मायूस होकर लौट गए। डॉक्टर के परिजन भी इमरजेंसी पहुंच गए। तीमारदारों की तरफ से अब्दुल्ला ने बताया कि 10-15 डॉक्टरों ने चार तीमारदारों को खूब मारा है। इसमें एक तीमारदार का सिर फट गया। हंगामे की खबर पर पुलिस के अधिकारी और प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई। तीमारदार को पुलिस थाना सिविल लाइंस ले गई। घायल की डॉक्टरी जांच हो रही है। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को भी एक महिला डॉक्टर को मरीज द्वारा थप्पड़ मारने की घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी थीं।मरीज तड़पते रहे, डॉक्टर नहीं पसीजे अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हड़ताल के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिसर में कई लोग अपने परिजनों को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। तीमारदारों ने डॉक्टरों से मरीजों को देखने के लिए मिन्नतें की, लेकिन डॉक्टरों ने एक भी नहीं सुनी।बुलंदशहर से आए मरीज की हालत बिगड़ी बुलंदशहर के अकबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर उनके भाई अफजल उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से गुहार लगाई कि मरीज को भर्ती कर लिया जाए, लेकिन उन्हें बताया गया कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं और फिलहाल कोई इलाज संभव नहीं है। यह सुनकर तीमारदार हताश हो गए और मरीज की हालत को लेकर चिंतित नजर आए।पेट दर्द से परेशान मरीज को भी नहीं मिला इलाजअतरौली के रमेश अपने रिश्तेदार पंकज को पेट दर्द होने पर इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से मरीज को देखने की प्रार्थना की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सुरक्षा कर्मियों ने साफ कह दिया कि हड़ताल के चलते यहां इलाज नहीं हो पाएगा और मरीज को कहीं अन्यत्र ले जाएं।तीमारदारों में नाराजगी, सिस्टम पर सवालडॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा, जिससे तीमारदारों में गहरी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में भी मरीजों को इस तरह लौटाना अमानवीय है।
#AligarhNews #JNMedicalCollege #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 01:45 IST
Aligarh News: तीमारदार ने महिला डॉक्टर को मारा घूंसा, इमरजेंसी सेवा ठप #AligarhNews #JNMedicalCollege #VaranasiLiveNews
