Mandi News: धर्मपुर में सजेगा आस्था और परंपरा का रंगीन मंच
चार अप्रैल से शुरू होगा नलवाड़ और देव मेलासंवाद न्यूज एजेंसी धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ मेला चार अप्रैल से शुरू होगा। मेले का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और मेला कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि मेले की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा पुराना धर्मपुर स्थित शीतला माता परिसर से आरंभ होकर मेला मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता अपने रथों के साथ शामिल होकर मेले की शोभा बढ़ाएंगे।उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और व्यापारिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
#AColorfulPlatformOfFaithAndTraditionWillBeDecoratedInDharampur. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 17:40 IST
Mandi News: धर्मपुर में सजेगा आस्था और परंपरा का रंगीन मंच #AColorfulPlatformOfFaithAndTraditionWillBeDecoratedInDharampur. #VaranasiLiveNews
