Sonipat News: पहले दिन 57 विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रवेश लिया
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेरना में बुधवार को प्रवेश उत्सव के दौरान हवन किया गया। विद्यालय में प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. शक्ति अहलावत ने सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे सरकारी स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला करवाएं। पहले दिन 57 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चौहान, शिक्षक सोनिया, बिंदु, अर्चना, विनोद, सतीश, हरदत्त, पिंकी, आशिमा ,सुनील, रुचि ,कोमल, अनु, अश्विनी, गुलशन, ललित, प्रदीप, रवि, विपिन भी उपस्थित रहे। संवाद
#57StudentsTookAdmissionInTheSchoolOnTheFirstDay #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 18:55 IST
Sonipat News: पहले दिन 57 विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रवेश लिया #57StudentsTookAdmissionInTheSchoolOnTheFirstDay #VaranasiLiveNews
