Kaithal News: एथलीट मीट में 550 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में एथलीट मीट का आयोजन किया गया। इसमें 550 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कैथल के कुलपति प्रो़ डॉ़ शमीम अहमद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन की आवश्यकता है। स्वस्थ शरीर और दिमाग विकसित करने में खेल अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चे हो या बड़े हमें खेल में भाग लेना चाहिए क्योंकि यह सभी की शारीरिक क्षमता और कौशल को विकसित करने और बनाए रखने में कारगर हैं। ध्वजारोहण एवं मार्चपास्ट की प्रक्रिया विश्वविद्यालय चीफ एडमिन कप्तान अनिल कुमार एवं रामचंद के नेतृत्व में हुई। प्रो. शमीम ने दैनिक जीवन में खेल की महत्ता से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को किसी एक खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रो वाइस चांसलर डॉ़ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से नेतृत्व विकास, आत्म विश्वास, सहयोग भावना जैसे गुणों का विकास होता है, जो जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए जरूरी हैं। डॉ़ अराधना एवं डॉ नीता कौशिक ने मंच संचालन किया। एथलीट मीट के पहले दिन छात्र - छात्राओं ने रोप स्किपिंग, योगा, दौड़, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, डिसकस थ्रो आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की इस एथलीट मीट में 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह जानकारी विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ़ मनोज कुमार ने दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय चेयरमैन संदीप चहल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ़ संदीप चहल, विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो आर के गुप्ता, संकाय डीन डॉ़ एकता चहल, डॉ़ रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
#550ParticipantsShowcasedTheirTalentInTheAthleteMeet. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 03:04 IST
Kaithal News: एथलीट मीट में 550 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा #550ParticipantsShowcasedTheirTalentInTheAthleteMeet. #VaranasiLiveNews
