Jalandhar News: आरोपियों की निशानदेही पर 302 ग्राम हेरोइन बरामद
तीन लाख 86 हजार रुपये की ड्रग मनी भी मिलीसंवाद न्यूज एजेंसी फिरोजपुर। एएनटीएफ ने शुक्रवार को दो आरोपियों की निशानदेही पर तीन लाख 86 हजार रुपये की ड्रग मनी और 302 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इन आरोपियों को पहले 15 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। एएनटीएफ उनसे गहन पूछताछ कर रही है।एएनटीएफ के मुताबिक, सीमावर्ती गांव चक मेघा वेरान (गोलूका मोड़) के नजदीक से बाइक सवार आरोपी हरभजन सिंह और सियामन को काबू किया गया था। उनके पास से हेरोइन के 30 पैकेट बरामद हुए थे। इन पैकेटों में कुल 15 किलो हेरोइन थी। अदालत से रिमांड मिलने के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी हरभजन ने अपने घर पर और हेरोइन होने की जानकारी दी। हरभजन सीमावर्ती गांव सांघा राय हिठाड़ का निवासी है। एएनटीएफ ने आरोपी हरभजन के घर पर दबिश दी। तलाशी अभियान के दौरान तीन लाख 86 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इसके साथ ही 302 ग्राम हेरोइन भी मिली।
#302GramsOfHeroinRecoveredBasedOnInformationProvidedByTheAccused #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 11:56 IST
Jalandhar News: आरोपियों की निशानदेही पर 302 ग्राम हेरोइन बरामद #302GramsOfHeroinRecoveredBasedOnInformationProvidedByTheAccused #VaranasiLiveNews
