Kurukshetra News: 25 शिक्षकों ने पैनोरमा में लिया प्रशिक्षण
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अजराना कलां, एसजीएनपी गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहाबाद, एसओएम कॉन्वेंट गुरुकुल (घरारसी), केएस कॉन्वेंट स्कूल, गुरुकुल कुरुक्षेत्र, माता रुक्मणी राय आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (खरिंडवा), गीता निकेतन आवासीय विद्यालय तथा गीता गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 25 शिक्षकों के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल उदाहरणों तथा दैनिक जीवन से जोड़कर विद्यार्थियों को प्रभावी रूप से समझा सकेंगे। फैंटास्टिक केमिस्ट्री गतिविधियों के अंतर्गत शिक्षकों को एक्सोथर्मिक एवं एंडोथर्मिक अभिक्रियाओं तथा हाइड्रोकार्बन ईंधनों से संबंधित प्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मानव शरीर मॉडल के माध्यम से फेफड़ों, हृदय एवं पाचन तंत्र की संरचना और कार्यप्रणाली को सहज रूप में समझाया गया। संवाद कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेते
#25TeachersTookTrainingInPanorama #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 02:51 IST
Kurukshetra News: 25 शिक्षकों ने पैनोरमा में लिया प्रशिक्षण #25TeachersTookTrainingInPanorama #VaranasiLiveNews
