Meerut News: वाल्मीकि जयंती- मेरठ में 24 शोभायात्राएं निकलेंगी, 15 संवेदनशील स्थान चिह्नित

रेंज में 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमानसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेंज में पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 26 अक्तूबर को प्रस्तावित आयोजनों के मद्देनजर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रेंज में 50 शोभायात्राएं निकलेंगी, जबकि 125 वाल्मीकि मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिरों के आसपास और शोभायात्रा मार्गों पर 32 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं।डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी जनपद में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से शोभायात्राओं के मार्गों का निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। रेंज के चारों जिलों में 50 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। इनमें मेरठ में 24, बुलंदशहर में 14, बागपत में आठ और हापुड़ में चार शोभायात्राएं निकलेंगी। उन्होंनें बताया कि इसके अलावा 125 वाल्मीकि मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। इनमें मेरठ के 36, बुलंदशहर के छह, बागपत के 58 और हापुड़ के 25 मंदिर शामिल हैं। चारों जिलों में 71 अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए छह एएसपी, 22 सीओ, 73 निरीक्षक, 413 उपनिरीक्षक, 511 मुख्य आरक्षी, 670 आरक्षी और होमगार्ड व पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी लगाई गई हैं। मेरठ में 15, बुलंदशहर में नौ, बागपत में चार और हापुड़ में चार संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजरडीआईजी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और असत्य सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के साथ शोभायात्रा मार्गों पर बिजली के तार, अतिक्रमण और अन्य बाधाएं समय रहते दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।----------------

#24FloatsWillFeatureInTheValmikiJayantiProcession #Depicting15PoignantScenes. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: वाल्मीकि जयंती- मेरठ में 24 शोभायात्राएं निकलेंगी, 15 संवेदनशील स्थान चिह्नित #24FloatsWillFeatureInTheValmikiJayantiProcession #Depicting15PoignantScenes. #VaranasiLiveNews