Sonipat News: आयुष शिविरों में 199 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। आयुष विभाग की ओर से शनिवार को सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक भवन व गांव नाहरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में डॉ. रजनीश, डॉ. कीर्ति, डॉ. जितेश, डॉ. दीक्षा, डॉ. स्वाति, डॉ. अल्पना, डॉ. रुचिता ने सेवाएं दीं। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट मंदीप, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट आदर्श व आयुष योग सहायकों ने भी सहयोग दिया। शिविर में आए लोगों के सामान्य रोग, शल्य रोग, पंचकर्म, होम्योपैथिक, बाल रोग के लिए औषधीय पौधों का प्रदर्शन व योग एवं जीवनशैली परामर्श दिया। शिविर में विभिन्न रोगों के 165 मरीजों ने अपनी निशुल्क जांच करवाकर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। नाहरी में 34 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

#199PeopleUnderwentHealthCheck-upInAYUSHCamps #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: आयुष शिविरों में 199 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच #199PeopleUnderwentHealthCheck-upInAYUSHCamps #VaranasiLiveNews